बदनापुरा रेडलाइट इलाके से पकड़ी लड़कियां इन्हें अपना हमदर्द समझती है, एसएसपी ने बनायी SIT  बदनापुरा में अभी भी जांच पड़ताल में जुटी पुलिस


ग्वालियर. रेडलाइट एरिया बदनापुरा से छुड़ाई गयी 12, 12 और 14 साल की तीनों लड़कियों को नहीं पता है कि उनके माता-पिता कौन हैं? कहां से यहां लायी गयी है। लड़कियां देह व्यापारियों को ही अपना हमदर्द समझती हैं जिन 2 लोगों के घर से यह लड़कियां मिलीं, वह इन्हें ऐसे कमरे में रखा करते थे, जिसके 2 दरवाजे हैं, एक दरवाजा सामने और दूसरा दरवाजा मकान के पीछे हिस्से की ओर खुलता है, दविश के दौरान इस दरवाजे का भागने के लिये उपयोग करती है। पुलिस ने दविश के लिये 5 मकान चिन्हित किये थे और दविश के दौरान वहीं 5 मकान पर दविश दी गयी। पुलिस सोमवार को भी राजस्व टीम के साथ मिलकर एक-एक घर का वेरीफिकेशन और मिले दस्तावेजों की जांच कर रही है।
न घर से निकलना और न ही किसी बात करना
12 वर्षीय लड़की सोम धनावत नाम के व्यक्ति कि घर दविश दौरान मिली। पुलिस ने लड़की के बारे में धनावत से पूछा तो पहले उसने रिश्तेदार की बेटी बताया। जब बर्थ सर्टिफिकेट मांगा, तो कुछ नहीं बता पाया। लड़की ने बताया कि उसे यह तक नही पता कि उसके माता-पिता कौन हैं? वह कहां की रहने वाली है। धनावत को ही वह अपना हमदर्द समझती है। जब से होश संभाला, इसी परिवार को देखा है। उसके लिये यही सब कुछ थे। उसमें 2 दरवाजे हैं। एक चोर दरवाजा था जो घर के पिछले हिस्से में खुलता है।
मां-बाप मर गये-लड़की ने पुलिस को बताया
13 वर्षीय लड़की को सिर्फ इतना पता है कि वह नागकपुर की रहने वाली है। धनावत ने उसे बताया था कि नागपुर में उसके मां-पिता की मौत हो गयी थी। इसके बाद वह उसे यहां ले आये ।तब से वह उसे अपना समझकर पाल रहा है। जब उससे नाम पूछा तो ठीक से नहीं बता पायी। जब लड़की से पूछा गया कि उसके साथ गलत काम तो नहीं हुआ तो बच्ची सहम सी गयी। उसने सिर झुका लिया।
पल्स पोलियो की टीम बनकर पुलिस ने रैकी
पुलिस ने यू ही नहीं अचानक रेड की इसके पीछे पुलिस ने पिछले 5 दिनों कड़ी मेहनत करके तैयारी की थी। पुलिस वीवीआई कारकेड के साथ लगभग 100 पुलिस के जवानों के साथ रात 3.30 बजे पहुंची। इसके बाद पहले से तय 10 टीमें बनाई गयी थी इसमें 5 टीमों ने 5 मकानों में घुसकर दविश को अंजाम दिया और 4 टीमें पूरे बदनापुरा को घेरे हुए थी और 1 टीम रिजर्व रखी गयी थी दविश के दौरान कहीं जरूरत पड़ी तो इस टीम का उपयोग किया जायेगा। तब जाकर पुलिस को दविश में कामयाब हो पायी है।
एसएसपी ने बनायी SIT 
एसएसपी अमित सांघी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़कियों की खरीद-फरोख्त के हमेशा बंद करने का वीड़ा उठाया है इसके लिये एएसपी मृगाखी डेका की अगुआई में निपुण अधिकारियों की 9 सदस्यीय टीम गठित की गयी है। इसे जरूरत पड़ने पर कम या ज्यादा भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *