गांधी जयंती पर जेल से छोड़ने थे 95 कैदी लेकिन छूटे 82 कैदी, जेल से बाहर आते ही गाना गुनगुंनाया ‘‘मेरे प्यार को तुम भुला तो न दोगे’’

डकैत ने बाहर आते ही गाया गाना-"मेरे प्यार को तुम भुला तो न दोगे' | The dacoit sang the song as soon as he came out - "Mere Pyaar Ko Tum Bhulaग्वालियर. सेन्ट्रल जेल से बाहर आते ही कैदी ने गीत गया‘‘मेरे प्यार को तुम भुला तो न दोगे, कही दोस्त बनकर दगा तो न दोगे’’ कभी चम्बल की बीहड़ में जिस डकैत की दहशत रहती थी। वहीं डकैत अरविंद गुर्जर ने 17 साल के बाद गांधी जयंती पर रिहा होने के बाद जेल की ओर देखते हुए यह गाना गया। वर्ष 2005 में डकैत अरविंद ने भिण्ड पुलिस लाईन में आत्म समर्पण किया था। लगभग आधा सैकड़ा अपराध उस पर दर्ज थी, पर सभी मामलों में उसे दोष मुक्त किया गया था। एक हत्या के मामले में 17 साल 8 माह की सजा काटकर वह बाहर आये तो अपने जज्बात को आंखों से बहने वाले आंसू रोक नहीं सके।
इतना वक्त जेल में बिताया था इसलिये उन्होंने यह गाना सेन्ट्रल जेल के लिये गाया था। पहला मौका है जब गांधी जयंती पर भी बंदियों को रिहा किया जा रहा है। 95 कैदियों को छोड़ने का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। सभी नामों पर सहमति मिल गयी थी। अंत में कुछ कैदी ऐसे थे जिनके मामले अभी भी विचाराधीन थे। ऐसे में विवाद हुआ तो 13 कैदियों को रोक लिया गया है। रविवार को 82 कैदी रिहा किये गये।
क्या है मामला

हर वर्ष राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी को सजा के दौरान अच्छे व्यवहार और चाल चलन के साथ-साथ शासन द्वारा सजा की निर्धारित समयावधि पूर्ण करने पर कैदियों की रिहाई की जाती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब साल में चार बार कैदियों को रिहा किया जाएगा। जिसके तहत राष्ट्रीय पर्व (15 अगस्त-26 जनवरी) के अलावा 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती पर भी कैदियों की रिहाई की जाएगी। इसी कड़ी में रविवार को गांधी जयंती पर पहली बार ग्वालियर सेंट्रल जेल से कैदियों की रिहाई की गई। इस अवसर पर कुल 82 कैदियों को रिहा किया गया, जो आजीवन कारावास, मृत्यु दंड या फिर संगीन अपराधों में सजा काट रहे थे। हालांकि जेल प्रशासन ने राज्य शासन को तय मापदंडों के अनुसार 95 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव भेजा था, जो स्वीकृत भी हो गया था। लेकिन अन्य मामलों के लंबित होने के चलते ऐसे 13 कैदियों की रिहाई फिलहाल टाल दी गई है। रिहा होने वाले सभी कैदी हत्या, हत्या के प्रयास सहित संगीन अपराधों के सजा काट चुके हैं। खास बात यह है कि इस मौके पर दुष्कर्म के आरोपियों को सजा में छूट दिए जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं जेल से रिहा होने वाले कैदियों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि वे भविष्य में किसी
वर्षो के बाद भाई-बंधुओं से मिलूंगा बहुत अच्छा लग रहा है
करीब 20 वर्ष की सजा भुगतने के बाद गांधी जयंती पर जेल से बाहर आये विनोद त्यागी ने बताया कि वह अपहरण और हत्या के मामले में 2002 से जेल में बंद थे। वैसे तो 26 जनवरी को रिहा होते, लेकिन 3 माह पूर्व रिहा होने पर वह काफी खुश हैं। अच्छा लग रहा है कई वर्षो के बाद भाई-बंधुओं से मिलेंगे। परिवार के पास पहुंचेंगे। अपनों के बीच बैठकर समाज का फिर से हिस्सा बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *