गाँधी के देश में भाजपा राज में बच्चों पर अन्याय ,चोरी और दुराचार नहीं सहन करेंगे – कांग्रेस सदभावना

ग्वालियर 2 अक्टुबर को कांग्रेस सदभावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विष्णु कान्त शर्मा एवं पदाधिकारियों के साथ महात्मा गाँधी एवं लाल बहुदुर शास्त्री को नमन कर गाँधी प्रसादम लड्डू वितरण किया गाँधी को बच्चे अति प्रिय थे और गांधी के देश बच्चों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ़ ग्वालियर में बच्चे बचाओ आन्दोलन की शुरुआत की क्यों कि आज पुरे प्रदेश में बच्चों की स्थिति बहुत ही चिंताजनक हैं।
1- एनसीआरबी की रिपोर्ट देश में बच्चा चोरी के आंकड़े, 5 साल में गायब हुए 340418 बच्चे, 2021 में सबसे ज्यादा बच्चे चुराए गए जिसमे गायब 75% बेटियां हुई है और मध्य प्रदेश के साल 2021 में सबसे ज्यादा कुल 11,607 बच्चे चोरी हुए – इस प्रकार म.प्र. बच्चे चोरी होने के मामले में बना नंबर 1 यह बहुत ही शर्मनाक।
2- यह बहुत ही शर्मनाक बच्चों से ज्यादती दुष्कर्म के मामले में मप्र फिर नं. 1, मध्यप्रदेश नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में फिर नंबर वन बना है। यह खुलासा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट में हुआ है। साल 2021 में देश में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 33036 तो मप्र में 3515 मामले दर्ज हुए। जबकि कुल ज्यादती के मामलों (इनमें बालिग, बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल) में 6462 मप्र में ही हुए।
3- एनसीआरबी की रिपोर्ट 2021 : देश में म.प्र. के बच्चों ने किये सबसे ज्यादा 5684 अपराध ,पिछली साल से 17 % अधिक ।
4- शर्मनाक बच्चों का पोषण का चारा घोटाले की तर्ज पर MP में राशन घोटाला हुआ।
5- एनसीआरबी की रिपोर्ट 2021 : देश में बच्चों की आत्महत्या के सबसे ज्यादा केस मध्य प्रदेश में , 3 साल में देश में 24 000 से सबसे ज्यादा ने खुदकुशी : प्रियजन की मौत से लेकर गरीबी से तंग आकर आत्महत्या।
6- मध्यप्रदेशमें 11 लाख बच्चे स्कूलों से गायब, छोड़ी पढ़ाई -रिपोर्ट ।
7- भारत 116 देशों के वैश्विक भुखमरी सूचकांक (जीएचआई) 2021 में फिसलकर 101वें स्थान पर आ गया है। इस मामले में वह अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से पीछे है।
8- दुनियां में नंबर 2 भारत सबसे घटिया शिक्षा देने में –वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट।
9- दुनिया में भारत नंबर 1 मरने वाला हर छठा बच्चा भारत का हर रोज 3500 बच्चों की मौत – रिपोर्ट।
10 – भारत में म.प्र. बच्चों के कुपोषण में भी नंबर 1 – रिपोर्ट।
बच्चे बचाओं आन्दोलन में अभी आर्य ,डॉ जावेद अहमद, अनूप मिश्रा, राम निवास शर्मा,अलीम खान , द्वारिका प्रसाद ,सुनील शुक्ला ,मुन्ना लाल भारती ,जयंत प्रसाद ,रवि चौहान , अखिलेश कुमार गुप्ता ,विपिन वर्मा ,शिवम् , लाल सिंह ,सुलेमान हुसैन ,अनिल महोने ,नितिन कुमार ,पंकज इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *