जीवाजी विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में चलाया गया स्वच्छता अभियान
ग्वालियर.जीवाजी यूनिवर्सिटी में 2 दिवसीय सफाई अभियान शनिवार को शुरू हो गया। पहले दिन सभी विभागों के समन्वयक और कर्मचारी पहुंचे और विभागों में सफाई की। इस दौरान कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी तथा प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ. राजेंद्र कुमार बघेल के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभागों में मौजूद रहे।
एमबीए (बिज़नेस इकोनॉमिक्स) विभाग में हुआ स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रो. एके सिंह (संकायाध्यक्ष, समाज विज्ञान संकाय), राजेंद्र कुमार बघेल (रजिस्ट्रार), प्रो. जेएन गौतम तथा विभाग के समन्यवक डॉ शान्तिदेव सिसोदिया मौजूद थे। कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने कहा कि आप सब समाज में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सोच पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति बढ़ाने के लिए अभियान चलाएं।
