अमृत सरोवर बनाने के लिये नहीं मिल रहीं है कैचमेंट वाली लोकेशन

ग्वालियर. जिले में 102 में से मात्र 27 अमृत सरोवर अभी तक बन सके हैं। इनमें से 2 निरस्त हो चुके हैं। सरोवर जहां बने हैं वहां भूमिगत जल का स्तर बढ़ाने, सिंचाई, मछली पालन जैसे काम में मदद मिलती है। दूसरी ओर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जिले में 120 और तालाब की मंजूरी दे दी है। इनका बनना फिलहाल इसलिये मुश्किल हैं कि अधिकारियों को कैचमेंट वाली लोकेश नही नहीं मिल रही है। यदि समतल जगह पर तालब बने तो फिर इनका भरना मुश्किमल होगा।

बारिश से पहले जिले में अमृत सरोवर का काम पूरा होना था पर वन भूमि की झंझट, तालाब के लिए बने गड्‌ढों में बारिश का पानी भरने सहित अन्य कारणों से इनका कारण बाधित हुआ है। दो तालाब निरस्त होने के बाद सिर्फ 100 का निर्माण होना था पर अभी तक 27 ही बन सके हैं।

बाकी प्रक्रिया में हैं पर इस साल इनमें पानी भरना मुश्किल है, क्योंकि बारिश का सीजन निकल चुका है। दूसरी तरफ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने बिना किसी मांग के जिले के लिए 120 तालाबोंं की और मंजूरी दे दी है। इनको लेकर अफसरों का कहना है कि इतने तालाबों के लिए कैचमेंट वाली लोकेशन जिले में मुश्किल हैं। अभी फोकस पहले के अधूरे तालाब बनाने पर है। इसके बाद नए तालाबों के लिए काम प्रारंभ हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *