नोएडा से लूटी कार इंदौर की नम्बर प्लेट लगाकर रेस लगा रहे बदमाश भोपाल के निकले, क्राइम ब्रांच ने दबोचे

ग्वालियर. 4 वर्ष पहले नोएडा से लूटी गयी क्रेटा कार पर भोपाल के बदमाश इन्दौर के रजिस्ट्रेशन नम्बर की प्लेट लगाकर ग्वालियर की सड़कों पर दौड़ा रहे थे। आधी रात पुलिस सड़क पर कार रेस की खबर मिली तो तत्काल पड़ाव और क्राइमब्रांच ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख बदमाशों ने कार को और तेजी से दौड़ाया। हालांकि वह भागने में कामयाब नहीं हो पाये । पुलिस को छात्र बताते हुए पुलिस के डरकर भागने की बात कही। लेकिन छानबीन करने पर पता चला जब्त कार को साल 2018 में नोएडा के एक व्यापारी से लूटी थी।
क्या है पूरा मामला
ASP क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि पड़ाव क्षेत्र में एक चोरी की कार बगैर नंबर के चल रही है। थाना प्रभारी क्राइम दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में 2 टीमें बनाई गईं। एक टीम की कमान दामोदर गुप्ता व दूसरी की कमान विवेक अष्ठाना को सौंपी। सर्चिंग के दौरान क्रेटा कार आते हुए दिखी, उसे रोकने का प्रयास किया तो कार सवार ने पुलिसकर्मियों को चकमा देने के लिए दूसरी तरफ मोड़ दी। टीम भी उसके पीछे लग गई और शंका होने पर दूसरी टीम को अलर्ट किया। दूसरी टीम ने फूलबाग पर घेराबंदी की, लेकिन बदमाश किला गेट रोड की तरफ भाग निकले। दोनों टीमों ने बदमाशों को कार समेत सांई बाबा मंदिर के पास दबोच लिया। बदमाशों की पहचान नीलेशपुरी पुत्र महेशपुरी गोस्वामी निवासी सौरभ कॉलोनी चांदवाड़ा भोपाल, कपिल साहू पुत्र धनीराम साहू निवासी सौरभ कॉलोनी चांदवाड़ा थाना बजरिया भोपाल के रूप में हुई। दोनों ने पूछताछ में बताया कि यह कार उन्होंने 6 लाख रुपए में भोपाल के रविन्द्र गिरी से खरीदी थी।
कार मिलने की उम्मीद नहीं थी-व्यापारी बोला
उत्तरप्रदेश नोएडा निवासी रामेन्द्र कुमार रियल एस्टेट कारोबारी है उन्होंने बताया कि कार बरामद होने की उम्मीद ही नहीं थी। क्योंकि 4 साल पहले उनसे कार लूटी गयी थी और बदमाशों ने 5 घंटे बंधक बनाकर उनके साथ घटना घटित की थी। उनके खाते से 70 हजार रूपये निकाल लिये थें इस मामले मे ंनोएडा पुलिस ने बदमाशों केखिलाफ कार छीनने का मामला दर्ज किया था। जबकि यह डकैती थी। आधा दर्जन बदमाशों ने उनके साथ पिस्टल उड़ाकर घटना को अंजाम दिया था एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि 2 बदमाशों को कार समेत पकड़ा है। पकड़े गये बदमाशों से नोएडा में लूटी कार बरामद की गयी है।
