5जी इंटरनेट की शुरूआत करेंगे पीएम मोदी, 2023 तक हर तहसील तक पहुंचेगी सेवा
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के उद्घाटन के मौके पर में 5जी इंटरनेट शनिवार की सुबह 10 बजे औपचारिक रूप से शुरूआत करेंगे। देश की 3 सबसे बड़ी संचार कंपनियां कार्यकम्रम में पीएम मोदी के सामने 5जी इंटरनेट का एक-एक डेमो प्रदर्शित करेंगी। रिलायंस जियो मुंबई के स्कूल टीचर को महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा के छात्रों से 5जी नेटवर्क से कनेक्ट करेगी। इसमें शिक्षक ऑगमेंटेड रियलिटी के उपयोग से मीलों दूर बैठे छात्रों को पढ़ा कर दिखायेंगे।
2023 तक हर तहसील तक पहुंच जाएंगी 5जी सेवाएं
5जी इंटरनेट का इंतजार खत्म हुआ। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औपचारिक रूप से देश में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही लोग तेज रफ्तार इंटरनेट सेवा का आनंद उठा सकेंगे। हालांकिए आम लोगों तक सेवा को पहुंचने में वक्त लगेगा।
