सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को एसएसपी अमित सांघी द्वारा विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे डाीएसपी मुख्यालय विजय सिंह भदौरिया समेत आरआई ंजीत सिंह एवं समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर एसपी ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, शॉल व नारियल भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी से कहा की वह स्वयं व परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचाए रखें। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई साथ ही उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गई।
सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण
टीआई बाबूलाल यादव, एसआई पतरूराम, हेडकान्स्टेबल सुरेष शर्मा, जगदीष शर्मा, दीनानाथ सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *