MP में बिजली फिर महंगी, कोयला ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर 10 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाए

भोपाल. यदि आपके यहां 200 यूनिट तक बिजली खपत होती है, तो अक्टूबर महीने से 22 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवरात्र में महंगी बिजली का झटका लगा है। दरअसल, FCA (फ्यूल काॅस्ट एडजस्टमेंट) में 10 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अब उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 10 पैसे की बजाय 20 पैसे FCA देना होगा। बढ़ी हुई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगी। हालांकि 100 यूनिट तक बिजली की खपत करने वालों फिलहाल 100 रुपए ही देने होंगे। क्योंकि इसकी भरपाई सरकार बिजली कंपनियों को सब्सिडी देकर करती है।

पावर मैनेजमेंट कंपनी की प्रभारी CGM शैलेंद्र सक्सेना के मुताबिक हर तीन महीने में बिजली कंपनियां फ्यूल काॅस्ट का निर्धारण नियामक आयोग से कराती हैं। बिजली बनाने में कोयला परिवहन और फ्यूल की कीमतों के आधार पर FCA की दर निर्धारित होती है। कंपनियां बिजली दरों के अलावा उपभोक्ताओं से FCA चार्ज भी वसूलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *