गौ हत्या के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अभी तक 7 लोग गिरफ्तार, 17 लोगों हथियारों के लायसेंस निरस्त
ग्वालियर. चकरायपुरा गांव में पिछले दिनों गौ हत्या, बीफ खाने और गाय के मांस को बेचने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कलेक्टर ने इसी गांव के 17 लोगों के हथियार लायसेंसी निरस्त करने के आदेश दिये हैं। पुलिस ने पूर्व गिरफ्तार 4 आरोपियों की निशानदेही पर इन्हें पकड़ा है।
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना इलाके के चकरायपुरा गांव में गौ मांस बेचने का मामला सामने आया था। मामले में फारूक खान निवासी अलावलपुर जुओ हरियाणा, इस्माइल खान निवासी चाचौड़ा गुना, शाहिद खान निवासी चाचौड़ा गुना को पकड़ा है। यह तीनों बायपास पर होटल संचालित करते हैं। यहां पर यह बीफ बेच रहे थें गौ हत्या मामले में पुलिस ने मुरारी खान, सईद खान सहित 4 को पहले गिरफ्तार किया था। हिन्दू संगठनों ने थाने का घेरावस कर पर अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने स्वयं मैदान में आने की चेतावनी दी है।
गौ हत्या पर पवैया का ट्वीट
पूर्व मंत्री जयभानसिंह पवैया ने ट्वीट में लिखा था कि गौ-रक्त की एक बूंद गिरना भी दुःखद है और असहनीय भी…सर्वपित् अमावस्या की पूर्व संख्या पर गौ-भक्त की सूचना पर ग्वालियर के महाराजपुरा थानान्तर्गत चकरायपुर में गौ की कटी हुई देह और मांस पकड़ा गया। मांस बेचने वाले तो पकड़े। लेकिन हत्यारे नदारद है। जानकारी मिली है कि इस इलाके में असहाय गायों की अनवरत हत्या करके कुछ ढावों पर बेचने का पाप किया जा रहा है और यह आश्चर्यजनक कि कसाईयों के पास 30 शस्त्र लायसेंस है। अवैध निर्माण इनके ऐशगाह बने हुए हैं। इस रैकेट की तह तक जाने के लिये त्वरित और कठोरतम कार्यवाही होना जरूरी है। मध्यप्रदेश संपूर्ण गौवध बंदी कानून वाला राज्य है, फिर कौन हैं, वह लोग जिनके संरक्षण में हिन्दू संवेदनाओं से खेला जा रहा है? अगर देर हुई तो कसाईयों के खिलाफ अड्डे पर मैं स्वयं कूच करने के लिये बाध्य हो जाऊंगा।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर शहर के महाराजपुरा थाना स्थित चकरायपुरा गांव से किसी अनजान व्यक्ति ने सूचना दी थी कि गांव में सईद खान, मुरादी खान, पप्पू खान व बटूरी खान ने गौ हत्या की है। उनके घर पर गाय का मांस पड़ा होने और जश्न मनाने की बात कही थी। अनजान व्यक्ति की सूचना पर महाराजपुरा पुलिस ने वरिष्ठ अफसरों को पूरे मामले से अवगत कराया था। पुलिस अफसरों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल महाराजपुर थाने के बल को रवाना किया। पुलिस ने उस गौ हत्या की सूचना देने वाले के बताए नामों वाले व्यक्तियों के घर दबिश दी तो वहां गाय का पका हुआ मांस बरामद हुआ है। साथ ही गौ मांस की दावत खा रहे चार लोगों को मौके पर से हिरासत में लिया था। जब पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता लगा कि गौ हत्या सईद खान के घर पर की गई थी। वहीं, मांस पकाया गया था। बीफ खाने की तैयारी भी चल रही थी। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ गौकशी का मामला दर्ज कर लिया था।
17 हथियार लाइसेंस निरस्त
हसमत खान पुत्र रुस्तम खान, गुलशन बेगम पत्नि गप्पे खान, अली खान पुत्र हनीफ खान, राजा खान पुत्र रमजान खान, मोहम्मद राजा खान पुत्र आइए खान, नसरीन बानो पत्नी रसीद खां, हनीफ खान पुत्र अंगूर खान, सज्जन खान पुत्र सूरज खान, लाल खान पुत्र अहमत खान, सन्नो बाई पत्नि पट्टो अब्दुल हुसैन, आसिफ खान पुत्र आइए खान, आकाश खान पुत्र मोहम्मद खान, सलामत खान पुत्र लियाकत खान, असरफ खान पुत्र शब्बीर खान, जफरूद्दीन खान पुत्र कातूर खान, हसन खान पुत्र पुट्टो खान, अब्दुल हुसैन पुत्र पप्पो खान निवासी चकरायपुरा और कुंअरपुर के रहने वाले हैं।
