एयर इंडिया के किराये में 50 प्रतिशत की तक की छूट, सीनियर सिटीजन, छात्रों सहित 14 अलग-अलग कैटेगरी में मिलेगा लाभ
एयर इंडिया के किराये में 50 प्रतिशत की तक की छूट, सीनियर सिटीजन, छात्रों सहित 14 अलग-अलग कैटेगरी में मिलेगा लाभ
नई दिल्ली. हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरइंडिया ने किराये में राहत दी है। कंपनी ने बेसिक किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट दी है। कम्पनी ने 12 कैटेगरी में आने वाले यात्रियों को किराये में अलग-अलग छूट देने का फैसला किया है। इसमें सीनियर सिटी और स्टूडेंट्स भी शामिल है। इन्हें 25 प्रतिशत की रियायत दी जायेगी। यह छूट आज से लागू की गयी है।
एयर इंडिया की तरफ से जारी एक सर्कुलर के अनुसार देश में 60 वर्ष या उससे ज्यादा एजग्रुप के लोगों को अपनी फोटो आईडी दिखाने के आधार पर किराये में छूट दी जायेगी और साथ दी 12 से 26 वर्ष के स्कूल या कॉलेज छात्राओं को छूट दी जायेगी। छात्रों को अपनी आईडी के साथ ही कॉलेज या स्कूल का जारी आईडी दिखाना हेागा। इन दोनों कैटेगिरी के लोगों को बैसिक फेयर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी और इसके अलावा कंपनी ने आर्म्ड फोर्स से जुड़े व्यक्तियों, युद्ध में शहीद हुए सैनिक की विधवाओं, गेलेंट्री अवार्डी, अर्जुन अवार्डी, कैंसर पीडि़त सहित अन्य कैटेगिरी में आने वाले लोगों को भी छूट दी है। जो 50 प्रतिशत की है।
डॉक्यूमेंट नहीं दिखाये तो जब्त होगी टिकट की राशि
सर्कुलर के अनुसार टिकट बुक करवाने के बाद यात्री अगर चेक इन के समय संबंधित डॉक्यूमेंट की ऑरिजनल कॉपी नहीं दिखाने पर उसकी टिकट कैंसिल करके उसके पैसे जब्त कर लिये जायेंगे। केवल टैक्स राशि को वापिस किये। इसलिये यात्रा के दौरान छूट लेने व्यक्ति को अपनी ओरिजनल आईडी और रिलेटिव डॉक्टूमेंट्स दिखाने होंगे।
इन कैटेगिरी में आने वाले लोगों को मिलेगा 50 प्रतिशत की छूट
आर्म्ड फोर्स
पैरा मिलेट्री फोर्स
युद्ध में शहीद हुए सैनिक की विधवा और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, असम राइफल और सेंट्रल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन के जवानों की विधावाओं को।
जनरल रिजर्व इंजीनीयर फोर्स के व्यक्ति
युद्ध में दिव्यांग हुए अधिकारियों को
गैलेंट्री अवार्डी सिविलियन्स
राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त पुलिस के जवान व अधिकारी
अर्जुन अवार्डी
नेत्रहीन व्यक्ति
कैंसर पीड़ित मरीज
पैरों से चलने में असक्षम व्यक्ति
