जम्मू कश्मीर धमाके की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट के NIA की टीम रवाना, आतंकी साजिश की आशंका

जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पिछले 8 घंटे में 2 संदिग्ध धमाके की खबर आ रही है। दोनों संदिग्ध धमाका बस में हुआ है, जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस धमाके से 2 लोगों की घायल होने की खबर है। वहीं बस के आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। जम्मू-कश्मी ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि पहला संदिग्ध धमाका उधमपुर के डोमेल चौक के पास बीती रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस में धमाका हुआ था।

ठीक वैसा ही दूसरा धमाका आज सुबह करीब 6 बजे पुराने बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस में हुआ। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 घंटे में यह दूसरा संदिग्ध धमाका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उधमपुर धमाके की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ उधमपुर के लिए रवाना हो गई है।

आतंकी साजिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर ने इस धमाके के पीछे आतंकी साजिश नहीं होने की आशंका इनकार नहीं किया है, जिसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है। धमाकों के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *