सिद्ध बाबा मंदिर पहाड़ी पर मिला बम, बम समझकर 40 मिनट तक उलझी रही BDS

ग्वालियर. ग्वालियर के बिजौली पारसेन स्थित पहाड़ी पर सिद्ध बाबा मंदिर में बम की खबर से आधी रात हड़कंप मच गया। बम की सूचना मिलते ही आधी रात को पुलिस और BDS (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) मौके पर पहुंचे। करीब 40 मिनट तक BDS की टीम जिसे बम समझकर एतियातन परीक्षण करती रही। आखिर में वह मौसम विभाग का विंड डिक्टेटर निकला है। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है। हालांकि विंड डिक्टेटर के बिल्कुल बम की तरह दिखने पर गांव व आसपास रहने वालों में दहशत रही।

यह है पूरा मामला
बिजौली थाना प्रभारी साघना सिंह ने बताया कि रात सूचना मिली थी कि पारसेन गांव स्थित सिद्ध बाबा पहाड़ी पर मंदिर के पास बम पड़ा है। सूचना मिलते ही एएसआई लाला राम आरक्षक प्रवीण और मनोज के साथ मौके पर पहुंचे और BDS को सूचना दी। सूचना मिलते ही BDS की टीम मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट में परीक्षण करते हुए संदिग्ध डिवाइस तक जा पहुंची। वहां पहुंचकर पता चला कि जिसे सभी बम समझ रहे थे असल में वह मौसम विभाग का विंड डिक्टेटर है और इसका पता चलते ही पुलिस और BDS टीम के साथ ही गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।

 जिस जगह डिवाइस मिला था, वहां पर कुछ घर बने हुए थे और बम का पता चलते ही यहां पर रहने वाले दहशत में आ गए थे। पुलिस ने एतियाततन उनको घर से दूर कर दिया और BDS की टीम को कॉल किया था। जब बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने परीक्षण कर लिया और बम जैसी दिखने वाली वस्तु मौसम विभाग का उपकरण निकला तो सभी की जान में जान आई। जिन गांव वालों के चेहरे पर दहशत थी फिर उन्हीं के चेहरे पर हंसी नजर आ रही थी। एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि बम की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस और BDS की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पर बम नहीं था जो डिवाइस थी वह मौसम विभाग विंड डिक्टेटर था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *