ग्वालियर पुलिस आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए ने शहर व देहात क्षेत्र में किया ‘‘कांबिग गश्त’’

ग्वालियर पुलिस ने कांबिग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 59 स्थाई व 123 गिरफ्तारी सहित कुल 182 वारंटियों को किया गिरफ्तार।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान 358 से ज्यादा गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटरों को किया गया चेक।
अवैध शराब की तस्करी करने वाले व सटोरियों एवं जुआरियों व आर्म्स एक्ट में 51 लोगों को किया गिरफ्तार।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना तिघरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

ग्वालियर आगामी त्यौहारों को विशेषकर आज से प्रारम्भ होने वाले नवदुर्गा उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए ADGP  डी. श्रीनिवास वर्मा के निर्देश पर तथा SSP अमित सांघी के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले में दिनांक 25/26.09.2022 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कांबिग गश्त किया गया। इस दौरान ASP -मध्य/यातायात अभिनव चौकसे, -दक्षिण श्रीमती मृगाखी डेका, पश्चिम गजेन्द्र सिंह वर्धमान, देहात जयराज कुबेर तथा ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त की।
पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों, चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती एवं हत्या जैसी गंभीर वारदात को अंजाम देने वालों तथा अपराध कारित करने के बाद फरार ईनामी बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 25/26.09.2022 की दरमियानी रात्रि में ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी ईनामी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चैकिंग की गई। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 123 गिरफ्तारी वारंट, 59 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 171 गुण्डा एवं 187 हिस्ट्रीशीटरों को चैक किया गया, साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 38 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 07 सटोरियों तथा जुआ के 04 प्रकरणों तथा आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरणों में आरोपियों को भी पकड़ा गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना तिघरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस की इस कार्यवाही से जिले के बदमाशों में हडकंप देखने का मिला। पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *