भोपाल में चंडीगढ़ MMS जैसा कांड, ITI कॉलेज की स्टूडेंट का वॉशरूम में कपड़े बदल रही छात्रा का वीडियो बनाया

भोपाल. भोपाल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड जैसा एक मामला सामने आया है। यहां गोविंदपुरा स्थित आईटीआई कॉलेज की एक छात्रा का कॉलेज के 3 एक्स स्टूडेंट्स ने अश्लील वीडियो बना लिया। फिर छात्रा को ब्लैकमेल किया। इस मामले में अशोका गार्डन पुलिस ने 3 स्टूडेंट्स के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 2 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।

छात्रा की जुबानी, ब्लैकमेलिंग की कहानी
पीड़ित छात्रा ने बताया मैं आईटीआई गोविंदपुरा कॉलेज से पढ़ाई कर रही हूं। 17 सितंबर को कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती का प्रोग्राम था। मैं कपड़े बदलने के लिए वॉशरूम गई थी। इसी दौरान कॉलेज के पूर्व छात्र राहुल यादव, खुशबू ठाकुर और अयान ने मेरा वीडियो बना लिया। मेरे एक दोस्त ने 20 सितंबर को मुझे इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि तीनों ने उसे वीडियो दिखाया। जिसमें मैं कपड़े बदलते दिख रही हूं। तीनों एक्स स्टूडेंट्स ने मुझे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने के एवज में मुझसे पैसे मांगे। मेरे दोस्त ने वीडियो वायरल करने का मना करते हुए खुशबू ठाकुर को 500 रुपए दे दिए। इसके बाद वे तीनों और पैसे मांग रहे हैं। उन्होंने धमकी दी। कहा- पैसे नहीं दोगी तो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे। तुम्हारी बदनामी होगी। तेरा कॉलेज जाना बंद करा देंगे। तुम्हें बर्बाद कर देंगे। तुम्हारे मां-बाप को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। हमारे पास उन्हें देने के लिए इतने पैसे नहीं हैं। मैं डर गई। घर पर भी बताने की हिम्मत नहीं थी। डर के मारे हम घर से दूर जाने के लिए निकल रहे थे, लेकिन पुलिस हमें रेलवे स्टेशन से पकड़कर थाने लाई।’

कॉलेज में दबंगई दिखाते हैं पूर्व छात्र
छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी राहुल यादव, खुशबू और अयान आईटीआई से पास आउट हैं। वे कॉलेज कैंपस के आसपास घूमते रहते हैं। वे कॉलेज में दबंगई भी दिखाते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *