नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव

नई दिल्ली. मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। बेहद दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। अब वह हमारे बीच नहीं रहे हैं। राजू श्रीवास्तव की उम्र 58 वर्ष थी। न्यूज एजेंसी ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

कॉमेडी शो से राजू को मिली पहचान

राजू श्रीवास्तव शोबिज इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे. उन्होंने कई फिल्मों और शोज में काम किया था ।रियलिटी शोज में भी राजू ने पार्टिसिपेट किया था । राजू को मगर पहचान कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से मिली थी । इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था । राजू श्रीवास्तव एक्टर, कॉमेडियन होने के साथ साथ नेता भी थे। वे BJP  से जुड़े थे।  राजू का बिना किसी गॉडफादर के इतनी सफलता हासिल करना इंस्पायरिंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *