फोटोग्राफी प्रतियोगिता में दतिया को मिला 22वां स्थान, 5 हजार से अधिक फोटो में करनसागर की सर्वश्रेष्ठ फोटो
दतिया. यह तस्वीर शहर के करन सागर तालाब और उसके किनारे बनी राजसीं छतरियों की है। भारत सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के तालाबों को लेकर छात्रों के बीच मिशन अमृत सरोवर जल धरोहर संरक्षण इंटर्नशिप फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये देशभर के कॉलेजों के प्रोफेसर और छात्र-छात्राओं ने देशभर के शहरों में 5 हजार से अधिक तालाबों, जलाशयों को देखकर फोटो खींचे। इनमें से सर्वश्रेष्ठ 25 तस्वीरों को चुना गया। 15 अगस्त को भोपाल के कॉलेजों से 15 छात्र दल ने यहां सर्वे के दौरान करन सागर पर फोटोग्राफी की।
करन सागर के साथ राजसी छतरियों की परछायी को इस तरह कैद किया । इस फोटो ने चुनिंदा 25 विनर से 22वां स्थान पाया है। 9 सितम्बर को दिल्ली में भारत सरकार के मंत्री हरदीपसिंह पुरी, कौशल किशोर और मिशन संचालक दीप थारा की मौजदूगी में प्रतियोगिता में विनर हुए छात्र दल को प्रमाण पत्र व 10 हजार रूपये दिये। दतिया के करन सागर को पारंपरिक भंडारण में 25 में से 22 वां स्थान मिला है।

