सोनागिर तीर्थ क्षेत्र में लाखों रूपये की चोरी, मंदिर की दीवार लांघकर ले गये दानपात्र, 2 गार्ड घायल

nitter allella

दतिया. पुलिस की नदारता के चलते जिले में विगत कई माह से छोटी मोटी चोरियों का अंजाम देने वाले अज्ञात चारों ने पुलिस की विफलता के चलते दिगम्बर जैन सिद्ध तीर्थ क्षेत्र सोनागिर में भगवान चंद्रप्रभु के मंदिर पर रात में ढ़ाई से 4 बजे के बीच कुछ अज्ञात बदमाशों ने बाउंड्री से मंदिर में प्रवेश कर दानपेटी में रखे पैसे और कुछ अन्य समान चोरी कर ले गये। वहीं मंदिर प्रांगण में मौजूद गार्डो के साथ बदमाशों ने मारपीट की है। जिस वजह से घायल गार्ड से पूछताछ की गयी। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी राजेश चावला घटनास्थल पहुंचे। दतिया से एसपी अमनसिंह राठौड़ ने मामले में जल्द खुलासा करने की बात कही है।
पुलिस के अनुसार बदमाशों की कुल संख्या 7 से 8 रही होगी जो मंदिर के पीछे बनी बाउंड्री से आये और घटना का अंजाम दिया। साथी मंदिर प्रांगण में होमगार्ड सैनिक और मंदिर की ओर प्रायवेट गार्ड खड़े हुए थे। जिन्होंने देख बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया बदमाशों के द्वारा की गयी मारपीट में दोनों गार्ड बुरी तरह जख्मी हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। साथी चोर के पकड़े जाने के डर से सीसीटीवी कैमरे का सीडीआर अपने साथ ले गये।

डेढ़ से दो लाख रुपए का सामना चोरी

सिद्ध तीर्थ सोनागिर के व्यवस्थापक सन्दीप जैन ने बताया कि चोरो ने मंदिर की दानपेटीयो को तोड़ कर उसमे रखे केश और भगवान के मुकुट आदि चोरी कर ले गए। साथ उन्होंने समान की कुल अनुमानित कीमत डेढ से दो लाख रुपए बताई है। जिले में अगर वारदात होती है तो पुलिस उन्हें जल्द ट्रेस भी कर लेती है। बीते दिनो डॉक्टर के साथ जो लूट हुई थी। पुलिस ने उसे 48 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया था। वही आज सोनागिर मंदिर प्रांगण से भगवान चंद्रप्रभु के मंदिर से जो चोरी की वारदात घटित हुई है। अमन सिंह राठौड़ एसपी का कहना है कि उसके लिए स्पेशल टीम बनाई जा चुकी है जिन्हें जल्द ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही घटना में जो गार्ड घायल हुए हैं। उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *