जोहान्सबर्ग से ग्वालियर पहुंचेंगे चीते

ग्वालियर. कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को नामीबिया से आठ चीते लाए जाएँगे। इन्हें जाेहान्सबर्ग से 16 सितंबर काे हवाई मार्ग से ग्वालियर लाया जाएगा। फिर ग्वालियर से इन्हें चॉपर से श्योपुर पहुंचाया जाएगा। कूनो नेशनल पार्क में ये चीते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने से चार घंटे पहले पहुंचे जाएंगे। विशेषज्ञों की देखरेख में इन्हें पिंजरों में रखा जाएगा। बाद में प्रधानमंत्री इन्हें बाड़े में छोड़ेंगे। यह बात साउथ अफ्रीका से लौटे वन मंत्री विजय शाह ने कही। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के साथ भी एक-दो दिन में अनुबंध होने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो वहां से भी चीते उसी दिन एक ही विमान में लाए जा सकते हैं। ऐसे में कूूनो नेशनल पार्क में छोड़े जाने वाले चीतों की संख्या 16 से 20 तक हो सकती है।

दाे से तीन सप्ताह क्वारंटाइन रहेंगे चीते
वन मंत्री शाह ने बताया कि जाे चीता लाए जाएंगे, उनकाे शुरुआत में 5 वर्ग किलोमीटर में बने जाे 10 छाेटे-छाेटे बाड़े बनाए गए हैं, उनमें क्वारंटाइन किया जाएगा। दाे से तीन सप्ताह क्वारंटाइन करने के बाद इनकाे बड़े बाड़े में छाेड़ा जाएगा। वहां से एक माह के बाद इन्हें जंगल में छाेड़ा जाएगा। उन्हाेंने बताया कि बाड़े में नर चीता दाे के समूह में रहेंगे, जबकि मादा चीता 4 अलग अलग बाड़े में रहेंगी। वन मंत्री शाह के अनुसार, कूनाे नेशनल पार्क से चीता लेने के लिए काेई विशेषज्ञ साउथ अफ्रीका और नामीबिया नहीं जाएगा। हालांकि जरूरत होगी तो डब्ल्यूआईआई (वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) के डीन वायवी झाला वहां जा सकते हैं। वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि चीताें काे छाेडे जाने के बाद बाड़े में चीतल भी छोड़े जाएंगे ताकि वे शिकार कर अपना जीवन यापन करते रहें।

12 बजे पीएम चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी 17 सितंबर काे दाेपहर 12 बजे कूनाे नेशनल पार्क पहुंचेंगे और 12.05 बजे वे चीताें काे बाड़े में छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी द्वारा बाड़े के अंदर दाे अलग-अलग स्थान पर बनाए गए मंच से चीते छाेड़े जएंगे। चीता प्रधानमंत्री माेदी के लिए बनाए गए 4 फीट ऊंचे मंच के नीचे स्थित पिंजरे में रहेंगे और प्रधानमंत्री के हैंडल घुमाते ही पिंजरे से निकलकर बाड़े में दाैड़ लगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *