CM हिमंत बिस्वा सरमा के मंच पर बवाल, नेताओं के सामने माइक तोड़ने की कोशिश, मची अफरातफरी

असम. भारतीय जनता पार्टी के फायर बिग्रेड नेता और असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा में चूक का एक बड़ा मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया है। हैदराबाद में हिमंत बिस्वा सरमा की मंच पर एक शख्स उनसे भिड़ गया। जिस समय मंच पर हिमंता और कई नेताओं के साथ बैठे थे, तभी एक शख्स पीछे से आया और अचानक माइक को तोड़ने की कोशिश करने लगा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक शख्स असम सीएम से भिड़ता नजर आ रहा है। हालांकि मंच पर मौजूद नेताओं ने उसे पीछे खींच लिया। इस घटना से थोड़ी देर के लिए वहां अफरातफरी की स्थिति हो गई। हालांकि बाद में मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने हिमंता से भिड़ने की कोशिश करने वाले शख्स को मंच से नीचे उतार दिया।

गौरतलब हो कि हिमंत बिस्वा सरमा असम के साथ-साथ राष्ट्रीय मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं। हिमंत ने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले कई मदरसों पर हाल ही बुलडोजर चलवा दिया था। इधर हैदराबाद पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तेलंगाना सीएम केसीआर पर जमकर निशाना साधा। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केसीआर भाजपा मुक्त भारत की बात बोलते हैं। उनके और हमारे बीच में अंतर है। वह भाजपा को खत्म करना चाहते हैं। हम भारतीय राजनीतिक व्यवस्था से पारिवारिक राजनीति को खत्म करना चाहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *