ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का निधन
नई दिल्ली. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरूवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ वक्त से बीमार थीं। 96 साल की महारानी स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में रह रही थीं। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। वे सबसे लंबे समय तक ब्रिटेन की क्वीन रहीं। अब प्रिंस विलियम 40 साल की उम्र में ब्रितानी सिंहासन के उत्तराधिकारी बन गए है। उनके पिता प्रिसं चार्ल्स (73 साल) अब किंग हो गए है।
मेडिकल सुपरविजन में थीं महारानी
गुरूवार दोपहर को महारानी एलिजाबेथ की तबीयत नाजुक होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद वे डॉक्टर्स की देखरेख में थीं। बीमारी की वजह से महारानी बाल्मोरल महल में रह रहीं थीं। वे सभी आधिकारिक काम इसी पैलेस से कर रही थीं। ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री जिल ट्रस ने 6 सितंबर को यहीं आकर उनसे मुलाकात की और यहीं शपथ ली थी। शाही परिवार ने बताया था कि महारानी म्चपेवकपब डवइपसपजल की दिक्कत से दिक्कत से जूझ रही थीं। इस बीमारी में मरीज को खड़े होने और चलने में परेशानी होती है। उन्हें 19 फरवरी 2022 को कोरोना भी हुआ था।
शोक में शाही परिवार और ब्रिटेन
महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप की मौत 9 अप्रैल 2021 को हुई थी। अब महारानी भी नहीं रहीं। महारानी के चार बच्चे हैं प्रिंस चार्ल्स, प्रिसेंज एने, एंड्रय और एडवर्ड हैं जिनसे उनके 8 पोता-तोती है और 12 ग्रेट ग्रांड चिल्ड्रेन। शाही परिवार अब आधिकारिक रूप से शोक में होगा। सभी अधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। शाही महलों और घरों पर यूनियन जैक आधा झुका दिया गया है। इसके अलावा ब्रिटेन की सभी बाहरी पोस्टों और सैन्य ठिकानों पर भी झंडा झुका रहेगा।
बकिंघम पैलेस की गार्ड चेंजिंग सेरेमनी रद्द
लंदन के बकिंघम पैलेस में होने वाली गार्ड चेंजिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया गया है। सेरेमनी के दौरान जहां पर यात्री जुटते हैं, ठीक उसी जगह पर एक बोर्ड लगा दिया गया है। इससे पहले महारानी की प्रीवी काउंसिल यानी गुप्त जानकारी से संबंधित मंत्री परिषद की वर्चुअल मीटिंग भी रद्द कर दी गई थी।
पीएम मोदी ने दुख जताया
पीएम नरेंद्र मोदी ने एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज शासक के रूप में याद किया जाएगा। दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं। उन्होंने बताया- मैं 2015 और 2018 में यूके की यात्राओं के दौरान महारानी से मिला था। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे एक रूमाल दिखाया था, जो महात्मा गांधी ने उनकी शादी में गिफ्ट किया था।
