टिड्डियों के झुण्ड की जोधपुर से धौलपुर होते हुए ग्वालियर पहुंचने की संभावना
जोधपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे राजस्थान के लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है इस बार जून जुलाई में सीमा पार से टिड्डियों का भीषण हमला होने के हालात बन रहे है। जोधपुर से भरतपुर, धौलपुर से होते हुए मुरैना ग्वालियर की बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पाकिस्तान के एक तिहाई से अधिक हिस्से में टिड्डियां अंडे दे चुकी है। अगले महीने के अंतक तक पूर्वी अफ्रीका से करोड़ों की तादाद में टिड्डियों के झुण्ड भारत की ओर आयेंगे। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि एजेंसी ने भी इस बारे में चेतावनी जारी की हैं।
राजस्थान के किसानों ने पिछले वर्ष टिड्डियों की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन उन्होंने सरकारी और स्वयं के संसाधनों को साथ मिलाकर इसका मुकाबला किया और इससे निजात पा ली। लेकिन विशेषज्ञ इस बार बहुत व्यापक पैमाने पर टिड्डी हमले की आशंका जता रहे हैं। टिड्डियों के छोटे समूहों के हमले एक महीने स ेचल रहे और यहां चलने वाली आंधियों से यहां से अधिक आगे तक पहुंच चुकी है।
