कलेक्ट्रेट में आज से शुरू हुआ रूटीन कामकाज, पहले राजस्व से जुड़ी मामले को प्राथमिकता से निपटाएं
ग्वालियर. लॉकडाउन-4 में शहर में सभी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियों के साथ ही 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सभी सरकारी कार्यालयों के साथ ही कलेक्ट्रेट में कामकाज आज से शुरू हो गया। सिरोल पहाड़ी स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित एडीएम से लेकर एसडीएम व संचालित होने वाले अन्य विभागों के अफसर भी कार्यालय पहुंचकर चेंबरों में कामकाज करते नजर आ रहे है।
सभी ऑफिसों में फाइलों का ढेर लगा हुआ
2 महीने से लॉकडाउन के चलते सभी सरकारी कामकाज कार्यालय बंद होने के कारण पेंडिंग पड़े होने से कलेक्ट्रेट में संचालित होने वाले सभी ऑफिसों में फाइलों का ढेर लगा हुआ है। अब लॉकडाउन-4 व शहर के ग्रीन जोन में आने के बाद कई प्रकार की छूट शहर में दी गई है। इस छूट के बाद जहां शहर में कारोबारी गतिविधियां शुरू होने के साथ अब कलेक्ट्रेट में भी कामकाज आज से शुरू हो गया।
सभी अधिकारियों को निर्देश, राजस्व से जुड़ी मामले को प्राथमिकता से निपटाएं
शनिवार को डीएम कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अफसर आज सुबह से ही अपने कार्यालय में कामकाज निपटाते देखे गए। डीएम ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सबसे पहले राजस्व से जुड़ी मामले को प्राथमिकता से निपटाएं जिससे प्रदेश सरकार का राजस्व बढ़ने के साथ ही शहर में पूर्व से चल रही विकास योजनाओं के साथ ही किसान संबंधी राजस्व मामलों का तत्काल निपटान करें साथ ही कलेक्टर ने शहरवासियों से अपील की है कि कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले संबंधित लोग मुंह में मास्क लगाने के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
