उज्जैन में आलिया और रणबीर ने महाकाल के दर्शन किए
उज्जैन. बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार शाम को उज्जैन पहुंचे। शाम 6.30 बजे वे इंदौर आए। यहां से उज्जैन रवाना हुए। वहां भागवान महाकल के दर्शन करे और अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी उनके साथ आए। कपल ने एक वीडियो जारी कर उज्जैन आने की जानकारी दी। मंदिर के सूत्रों अनुसार दोनों शाम की होने वाली संध्या आरती में भी शामिल हुए।
9 सितंबर को रिलीज होगी आलिया-रणबीर की फिल्म
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में भी बिजी हैं। यह फिल्म तीन हिस्सों में बनी है। ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला पार्ट 9 सितंबर को रिलीज होगा। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिम्पल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी लीड रोल में हैं। फिल्म में रणबीर ने ‘शिवा’ और आलिया ने ‘ईशा’ का रोल प्ले किया है। अमिताभ बच्चन फिल्म में प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं नागार्जुन, हिस्ट्री का नॉलेज रखने वाले आर्कियोलॉजिस्ट अजय का रोल प्ले कर रहे हैं। मौनी के रोल का नाम है दामयंती।
