हनीट्रैप में-खूबसूरत लड़कियां भारतीय सेना के जवानों को रांग नम्बर कह कर फंसाती है, आईएसआई की जासूस है लड़कियां

नई दिल्ली. भारतीय सेना के एक जवान के पास एक कॉल आती है। कॉल एक लड़की करती है और बाद में यह कॉल वीडियोकॉल में तब्दील हो जाती है। बातचीत रांग नम्बर से शुरू होती है और बाद में सब कुछ राइट हो जाता है। दोनों ओर से फोन पर खूब बातें होने लगती है। खासकर लड़की अपनेपन के साथ बात करती है। लेकिन एक दिन अचानक एक ऐसा खुलासा होता है। जिसे जानकर उस जवान के होश उड़ जाते हैं।
उन लड़कियों की अदाओं में साजिश छिपी हुई है। उनकी खूबसूरती में चालाकी है और इस साजिश को समझने में जरा भी चूक करना बहुत भारी पड़ सकती है। क्योंकि वह लड़कियां मामूली लड़कियां नहीं हैं। बल्कि वह कुछ और ही है। इंडियन आर्मी की एक यूनिट में तैनात 24 वर्षीय के एक जवान के मोबाइल फोन पर अब से कोई 10 माह पूर्व अचानक
दोस्ती के झांसे में आया सेना का जवान
भारतीय सेना के एक जवान से एक गुमनाम लड़की की 15 से 20 मिनट की यह पहली बातचीत आने वाले चंद महीनों में भारतीय सेना को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ स्वयं उस जवान को भी सलाखों के पीछे पहुंचा देगी। तब फोन पर बातें करने वाले उस जवान ने दूर-दूर तक यह नहीं सोचा था। लेकिन बातचीत का यह सिलसिला आगे बढ़ा और कुछ इतना बढ़ा कि जाने अनजाने में भारतीय सेना से जुड़ा प्रदीप अपनी आर्मी यूनिट से जुड़ी कई खुफिया और संवेदनशील जानकारियां अपनी इस नयी नवेली और चुलबुली दोस्त से साझा करता चला गया।
स्वयं को बताया था एएससी ट्रेनी
दरअसल, मैं इस जवान से फोन पर बात करने वाली लड़की ने उसे जोर का झटका धीरे से देने की जमीन पहले ही तैयार कर ली थी और इसकी शुरूआत उसने स्वयं को भारतीय सेना की एएससी यूनिट से जुड़ा बताकर की थी। उसने जवान प्रदीप से कहा था िक वह अभी बेंगलुरू की एयरफोर्स यूनिट में एएमसी लेफ्टीनेंट के तौर पर तैनात है और अपना काम सीख रही है।

लड़की- कौन संदीप बोल रहा है क्या?
प्रदीप- नहीं आप कौन?
लड़की- क्यों मजाक कर रहा है. तू संदीप ही है.
प्रदीप- सच में मैं संदीप नहीं हूं. आप कौन हो?
लड़की- मैं संदीप की दोस्त बोल रही हूं. आप संदीप नहीं हो तो मुझे अपना वॉट्सएप नम्बर बताओ. मैं अभी उस पर वीडियो कॉल करती हूं.
इस छोटी सी बातचीत के बाद आर्मी का वो जवान इस उलझन में पड़ा था कि आख़िर ये माजरा क्या है, तब तक उसके व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल भी आ गई.
लड़की- यार आप वो नहीं हो. सॉरी, मैंने आपको डिस्टर्ब किया. मैंने सोचा आप झूठ बोल रहे हैं. इसलिए मैंने आपको कॉल किया.
प्रदीप– चलो, अब तो आपको तसल्ली हो गई कि मैं संदीप नहीं हूं. अब आप बताओ कि मेरा नम्बर आपको कहां से मिला?
लड़की- मैं भारतीय सेना में आर्मी मेडिकल कॉर्प्स यानी ए.एम.सी. विभाग मुंबई में लेफ्टिनेंट की पोस्ट पर हूं. मैं जब मुंबई में टेनिंग कर रही थी, तब मैंने ये नंबर मेरी दोस्त से लिया था. मेरी मुंबई में ए.एम.सी. की ट्रेनिंग की क्लास लगती थी. तब मैंने काम में मदद के लिये अपनी फ्रेंड से नंबर मांगे थे तो उसने मुझे आपका नंबर दिया था.
प्रदीप- ऐसे कैसे मेरा नंबर वहां शेयर हो गया? मैं तो वहां कभी गया ही नहीं?
लड़की- (इमोशनल होते हुए) यार.. देखो मैंने नौकरी हासिल करने के लिये कितना स्ट्रगल किया है. मेरे पापा-भाई नहीं हैं. एक मम्मी हैं और मैं हूं. मैंने कितनी मुश्किल से यह नौकरी पाई है और तुम मुझसे इतने सारे सवाल जवाब कर रहे हो.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *