जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर. अनंतनाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर भारतीय सुरक्षाबल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया जिसके बाद खुद को भारतीय जवानों से घिरता देख आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका जवाब देते हुए भारतीय जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया।

जम्मू कश्मीर पुलिस के वरीय अधिकारियों ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। पुलिस के वरीय अधिकारियों ने बताया कि दो आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि इन आतंकियों की पहचान अभी नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि भारतीय जवान इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चला रहे है। अनंतनाग जिले में हुए इस एनकाउंटर में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

एनकाउंटर के बारे में मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार भारतीय जवानों को अनंतनाग के पोशक्रीरी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसी मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए। एनकाउंटर में भारतीय जवानों को कोई क्षति नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *