Latestराज्यराष्ट्रीय

MP में बुरहानपुर से एंट्री करेगी भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी महाकाल मंदिर में टेकेंगे मत्था, 16 दिन में 382km पैदल चलेंगे

भोपाल. कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है। इस यात्रा के दौरान राहुल करीब 3500 किलोमीटर की पदयात्रा कर कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएंगे। ये यात्रा मध्यप्रदेश में 24 नवंबर को बुरहानपुर जिले से प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल गांधी शिप्रा और नर्मदा नदी में स्नान करेंगे। साथ ही रास्ते में पड़ने वाले सभी मंदिरों के अलावा गुरुद्वारे, चर्च और मस्जिदों में भी जाकर माथा टेकेंगे। वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने भी जाएंगे। यह यात्रा मध्यप्रदेश में करीब 16 दिन तक रहेगी। यात्रा के पड़ाव में रोजाना शाम को सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी। यात्रा में 118 यात्री पूरे साढ़े तीन हजार किलोमीटर पैदल चलेंगे। वहीं, मप्र कांग्रेस कमेटी की तरफ से करीब 100 पदयात्री साथ चलेंगे। ये बात कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और भारत जोड़ो यात्रा की मप्र मीडिया प्रभारी डॉ. रागिनी नायक ने कही।

बुरहानपुर से प्रवेश, उज्जैन में होगी जनसभा
कन्याकुमारी से 7 सितंबर को यात्रा शुरू होकर केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के बाद बुरहानपुर से मप्र में प्रवेश करेगी। मप्र में 16 दिनों में 382 किलोमीटर यात्रा चलेगी। बोडरली, छैगांव माखन, सनावद, बडवाह, इंदौर, उज्जैन, आगर, सुसनेर होते हुए राजस्थान की तरफ एंट्री करेगी। राहुल गांधी उज्जैन में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पंगत में भोजन करेंगे राहुल गांधी
भारत जोडो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पदयात्रियों के साथ जमीन पर बैठकर पंगत में ही भोजन करेंगे। यात्रा के दौरान रोज शाम को धर्म सभा और सर्वधर्म प्रार्थना सभाओं के आयोजन भी किए जाएंगे। मप्र के रूट में पड़ने वाले सभी धर्मों के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सूची भी तैयार कराई जा रही है।

यात्रा के बीच गुजरात-हिमाचल के चुनावी दौरे पर जाएंगे
रागिनी नायक ने बताया कि राहुल गांधी के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के रूट और कार्यक्रम तय हैं। इसके बाद बाकी के राज्यों में यात्रा शुरू होने के 15 दिन पहले कार्यक्रम और रूट जारी किया जाएगा। बीच में गुजरात, हिमाचल के चुनाव और संसद का सत्र भी शुरू होगा। उस दौरान राहुल गांधी यात्रा को अल्प विराम देकर इन कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas