मीटररीडर से मारपीट करने पर उपभोक्ता पर शासकीय कार्य में वाधा की धारा लगाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक एवं ऊर्जामंत्री को सौंपा ज्ञापन
ग्वालियर मप्र संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) ग्वालियर के बैनर तले संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे के नेतृत्व में विगत दिनों शहर वृत्त ग्वालियर के लक्ष्मीगंज जोन के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मीगंज फीडर पर मीटर रीडर द्वारा उपभोक्ता के परिसर पर लगे मीटर की रीडिंग लेने पर उपभोक्ता द्वारा मीटर रीडर बृजमोहन धाकड़ के साथ हुये मारपीट के घटनाक्रम को माननीय प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्राथमिकता के साथ संज्ञान में लेकर विद्युत प्रबंधन तथा पुलिस प्रशासन को उक्त घटनाक्रम को संज्ञान में लेने हेतु ऊर्जा मंत्री एवं पुलिस अधीक्षक को घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए साथ ही सख्त कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन दिया गया है। माननीय ऊर्जा मंत्री एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे द्वारा ऊर्जामंत्री के समक्ष यह मांग भी रखी गई है कि विद्युत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए एवं आउटसोर्स कर्मचारियों का संविदा में संविलियन किया जाए। साथ ही विद्युत कर्मचारियों को प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई है। जिस पर ऊर्जा मंत्री द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया प्रदान की है। ऊर्जा मंत्री द्वारा यह भी आश्वासन दिया कि जो आउटसोर्स कर्मचारी आईटीआई की पात्रता रखते हैं उन्हें एक हजार रुपए प्रतिमाह जोखिम भत्ता दिया जायेगा ।

