मीटर रीडिंग करने आए व्यक्ति से उपभोक्ता ने की मारपीट, जनकगंज थाने में मामला दर्ज
ग्वालियर. बिजली बिल से तो सभी परेशान होते है, लेकिन जनकगंज में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां मीटर रीड करने आए अधिकारी से उपभोक्ता ने मारपीट की, इसके पीछे ज्यादा बिल आने को बताया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित ने थाने पहुंच पिटाई करने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।
जनकगंज थाने में एफआईआर

जनकगंज थाना क्षेत्र में मीटर रीडर की उपभोक्ता ने जमकर लात घूंसों से पिटाई कर दी। बजह थी गलत रीडिंग, ज्यादा बिल आना इसी से नाराज होकर उपभोक्ता ने जमकर मीटर रीडिंग करने वाले की पिटाई कर दी।

