मंत्रिमंडल के चक्कर में मंडल अधर में अटके

ग्वालियर. शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के उलझे होने से भाजपा के कई महत्वपूर्ण मुद्दे पीछे छूट रहे है। इस कारण न तो संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल पा रही और न नगरीय निकायों में पुराने में पुराने नेताओं की वापसी का रास्ता तय हो पा रहा है। मौजूदा हालातों में पार्टी के तमाम नेताओं को सत्ता और संगठन में एडजस्ट किए जाने के मामले फिलहाल ठंडे बस्ते में चले गए है।
प्रदेश मे बढ़ती राजनैतिक हलचल के बीच भाजपा की मंशा संगठन को नई धार देते हुए आने वाले विधानसभा उपचुनावों में बड़ी सफलता दर्ज करने की है। वहीं इस समूची कवायद में संगठन गढ़ने की अगली कड़ी के तौर पर मंडल इकाईयों के गठन का मुद्दा अब अधर में अटक गया है। आपको बता दें कि ग्वालियर की शहर जिला और ग्रामीण जिलाध्यक्ष का मामला अधर में अटकने से कई मंडलों पर भी कुहासा छा गया था इनमें ग्वालियर दक्षिण और ग्वालियर पूर्व विधानसभा के अंतर्गत 2-2 मंडलों के चुनाव नहीं हो पाए।
4 मंडल फंसे गुटबाजी में
ग्वालियर दक्षिण- हेमू कालानी व विवेकानंद मंडल
ग्वालियर पूर्व- रामकृष्ण मंडल और भगत सिंह मंडल
इन पर टिकीं नेताओं की नजर
मंत्रिमंडल विस्तार, प्रदेशा भाजपा टीम, नगर निगम में वापसी, जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष व टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *