शहर में कूलर, पंखे, एसी, मोबाइल और कपडों की जमकर खरीदारी हुई

ग्वालियर. शहर 59 दिन से थमा हुआ है और अर्थ व्यवस्था पूरी तरह से दुकानों के शटर डाउन रहने से चरमरा गई है। हर रोज अरबों रुपए का कारोबार शहर में होता है लेकिन कोरोना महामारी के चलते शटर डाउन रहने से यह कारोबार थम गया था और जो पूंजी घर में थी उसे लोग अपनी जरूरत के लिए खर्च करते हुए दिखाई दिए थे। कोरोना महामारी के चलते राहत मिलते ही समय के साथ अर्थव्यवस्था का पहिया एक बार फिर आज से घूमने लगा है और आज सुबह से ही दुकानों के शहर खुले हुए है तो ग्राहक भी खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे है।
सोशल डिस्टेंस का पालन कर खरीदारी की
कोरोना लॉकडाउन-4 में मिली छूट के पहले दिन बाजार में अच्छी रौनक रही। 59 दिन बाद खुले बाजार में लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर खरीदारी की। होम डिलीवरी के कारण किराना दुकानों पर भीड़ कम रही लेकिन लोगों ने कूलर, पंखे, एसी, मोबाइल और कपडों की जमकर खरीदारी है। जनरल स्टोर्स पर भी महिलाओं ने सामान की खरीदा।
बाजार इसी तरह खुलते रहे तो कारोबार में चमक आएगी
व्यापारियों के अनुसार लॉकडाउन में छूट के पहले दिन खरीदी अच्छी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार अगर इसी तरह खुलते रहे तो कारोबार में चमक आएगी वहीं कारोबारियों आगे कहा कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *