स्टेशन पर पुलिस की बुजुर्ग से बर्बरता, घूंसे और बेल्ट से पीटा, प्लेटफॉर्म के पाथ-वे से उल्टा लटका दिया

जबलपुर. जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को लात-घूंसों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। पिटाई के दौरान ट्रेन में बैठे एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया। GRP का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन पर वेंडरों से बात की गई। वेंडरों ने घटना की पुष्टि की है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर एएच व्हीलर के प्रत्यक्षदर्शी वेंडर अमित शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर 3 बजे एक बुजुर्ग को अज्ञात पुलिस वाले ने मारा था। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस पर तंज कस रहे हैं। पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

मदद मांगी तो पीटने लगा पुलिसवाला
वीडियो फुटेज के अनुसार पहचान कर उक्त पीड़ित बुजुर्ग से पूछताछ की गई। बुजुर्ग ने अपना नाम गोपाल प्रसाद बताया। वह करेली, जिला नरसिंहपुर का रहने वाला है। बुजुर्ग ने बताया, एक व्यक्ति मुझे गाली दे रहा था, जिसकी शिकायत पुलिस वाले (मारने वाले) को की, तो वह मुझे ही मारने लगा। मैं उस पुलिस वाले को नहीं जानता।
GRP का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बुजुर्ग से मारपीट करने वाला व्यक्ति आरपीएफ का स्टाफ नहीं है। पीटने वाले स्टाफ का इनसाइन (मोनो) मध्यप्रदेश पुलिस का दिखाई दे रहा है, जिसको चिन्हित करने अब CCTV फुटेज देखे जा रहा हैं और पुलिस से समन्वय किया जा रहा है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *