GWALIOR में कांग्रेस ने निकाली केंद्र सरकार और ED की अर्थी

ग्वालियर. प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से की जा रही पूछताछ और नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार के सदस्यों पर शिकंजा कसने पर देश भर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और ED कि खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्वालियर में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और ED की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया गया।

विरोध कर की नारेबाजी
ग्वालियर में नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ का मामला लगातार तूल पकड़ा हुआ है। इसी को लेकर युवा कांग्रेस ने शहर के फूलबाग चौराहे से रानी लक्ष्मीबाई की समाधि तक केंद्र सरकार की प्रतिकात्मक रूप से अर्थी निकाल कर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होनें केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। युवा कांग्रेस के जिला जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह का आरोप है कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार बल पूर्वक काम कर रही है और बेवजह निस्तारण हुए मामले को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं को परेशान किया जा रहा है। साथ ही उन्हें बार-बार बुलाया जा रहा है। पहले राहुल गांधी से यह हरकत की गई और उन्हें पांच बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ भी की गई। जिसमें कुछ भी सामने नहीं आया और अब इस मामले को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *