जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह और उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह निर्विरोध निर्वाचित
ग्वालियर. जिला पंचायत निर्वाचन में शुक्रवार की दोपहर जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने अध्यक्ष के पद पर दुर्गेश कुंअर सिंह और उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका सत्येन्द्र सिंह गुर्जर को निर्विरोध घोषित करते ही प्रमाण पत्र सौंपे। इस मौके पर राज्यमंत्री भारतसिंह कुशवाह और ग्रामीण जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, आलोक शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।
आपको बता दें कि भाजपा द्वारा इस तरह से रणनीति बनायी गयी कि 13 सदस्यों में से 6 सदस्य ही अंदर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल हो पाये। किसी भी प्रकार अप्रिय स्थिति निर्मित न हो पाये इसके लिये भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया था। टीआई सिरोल गजेन्द्रसिंह धाकड, मुरार टीआई शैलेन्द्र भार्गव अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहें।

जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश के बारे में सब कुछ
38 वर्षीय दुर्गेश देवी गृहिणी हैं। उन्होंने 12वीं गणित से पास की फिर ग्वालियर के ही महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज से MOM (मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट) का कोर्स किया। उनके पति डॉ. कुंअर सिंह जाटव ने हिंदी में PHD की है। कुंअर सिंह मुगलपुरा पंचायत से सरपंच रह चुके हैं। राजनीतिक विरासत उनको अपने ताऊ ससुर से मिली है। दुर्गेश के पति के ताऊ हीरालाल जाटव जनपद सदस्य रहे थे और काफी चर्चित रहे हैं। दुर्गेश पहली बार कोई चुनाव लड़ी हैं। उन्होंने वार्ड-3 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने पर चुनाव लड़ी थीं और जीती भीं। अध्यक्ष पद के लिए उनकी टक्कर भाजपा समर्थित नेहा मुकेश परिहार से थी, लेकिन सारे सदस्य दुर्गेश के साथ थे इसलिए उनको निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

गृहिणी हूं घर संभाल रही थी अब जिला पंचायत संभालूंगी
दुर्गेश के बारे में बता दें कि वह वार्ड-3 से जिला पंचायत सदस्य बनी और कई नेताओं की दावेदारी को ध्वस्त करते हुए निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। दुर्गेश के पॉलिटिकल आइकन उनके पति मुगलपुरा के पूर्व सरपंच डॉ. कुंअर सिंह जाटव हैं। उनसे पहले उनके ताऊ ससुर जनपद सदस्य रह चुके हैं। मतलब राजनीति की शिक्षा घर में ही मिली। नई जिला पंचायत अध्यक्ष महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज से मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया है। अपनी जीत पर दुर्गेश का कहना है कि मैं तो गृहिणी हूं घर संभाल रही थी अब जिला पंचायत संभालूंगी। उन्होंने जीत के लिए उनके क्षेत्र के वोटर्स का धन्यवाद भी किया है।

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को मंत्री सौंपे गुलदस्ते
जैसे ही कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दुर्गेश कुंअर और उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह को निर्विरोध घोषित करते ही दोनों विजयी पदाधिकारियों को गुलदस्ते भेंट किये।
क्षेत्र का विकास करुंगी
जनता ने मुझे जो विश्वास दिया है। उस पर मैं पूरी तरह से खरी उतरुंगी। क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर ही पूरा ध्यान रहेगा। लोगों के मूलभूत सुविधाओं पर काम करना ही मेरा लक्ष्य रहेगा। एक बार फिर ग्वालियर की जनता का आभार जिन्होंने मुझ पर इतना विश्वास दिखाया।
