पूर्व मंत्री के 15 और ठिकानों पर छापे की तैयारी

कोलकाता. शिक्षक घोटाला भर्ती मामले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का शुक्रवार को तीसरी बार मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान अर्पिता मुखर्जी की तबीयत बिगड़ गईं। दरअसल, अर्पिता कार में ही रोने लगी और बाहर निकलकर सड़क पर बैठ गई। वहीं अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री पार्थ ने कहा कि मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है।

1000 करोड़ रुपए का है शिक्षक भर्ती घोटाला
ED सोर्सेज के मुताबिक, यह पूरा स्कैम 1000 करोड़ तक पहुंच सकता है। इसमें सिर्फ टीचर्स रिक्रूटमेंट का पैसा शामिल नहीं है, बल्कि पार्थ चटर्जी का रियल स्टेट में लगा पैसा भी शामिल है। अभी ED की टीम 15 जगह और रेड कर सकती है। इधर ED ने TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को भी पूछताछ के लिए आज तलब किया है।

रियल एस्टेट से जुड़े दस्तावेज भी मिले
ED सूत्रों ने बताया कि पार्थ चटर्जी गिरफ्तारी के बाद 5 दिन तक केवल ग्रीन टी और बिस्कुट लेते रहे। बुधवार रात को उन्होंने दाल-रोटी खाई थी। गुरुवार शाम उनके चिनारपार्क और नयाबाद के फ्लैटों की भी तलाशी ली गई।

सूत्रों के मुताबिक, इन जगहों से 2 रियल एस्टेट से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। जांच में सामने आया है कि शिक्षक भर्ती घोटाले से मिली रकम रियल एस्टेट में लगाई जा रही थी। अर्पिता के फ्लैट से एक गोल्ड रिंग भी एजेंसी को मिली है, जिस पर P लिखा है। एजेंसी इस रिंग के बारे में भी उनसे सवाल करेगी।

पार्थ–अर्पिता से जुड़े बड़े अपडेट्स
ED ने रायगंज से TMC विधायक कृष्णा कल्याणी को भी शिक्षक भर्ती घोटाले में नोटिस भेजा है। उनकी कंपनी कल्याणी शॉल्वेक्स पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।
अर्पिता ने कबूल कर लिया है कि पार्थ उनके फ्लैट्स में कैश रखते थे, लेकिन इतना ज्यादा कैश की उम्मीद अर्पिता को नहीं थी।
अभिषेक बनर्जी शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात करेंगे। ये करीब 8 महीने से प्रोटेस्ट कर रहे हैं।
पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से गुरुवार को हटा दिया गया है। उन्हें पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *