West Bengal SSC Scam- अर्पिता मुखर्जी की ईडी की नाक के नीचे से 4 लग्जरी गाडि़यां गायब
West Bengal SSC Scam –कोलकाता. पश्चिम बंगाल में साउथ कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में स्थित अर्पिता मुखर्जी के डायमंड सिटी साउथ के कॉम्पलेक्स उनकी 4 बड़ी लग्जरी कार गायब हो गयी है। सूत्रों के अनुसार अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद ही रातों-रात उनके घर से उनकी 4 लग्जरी कारें गायब हो गयी हैं ED का मानना है कि इन गाडि़यों में भारी तादाद में कैश रखा गया था। जिसे कुछ लोग वहां से गायब कर ले गये हैं। आपको बता दें कि ED अब कॉम्पलेक्स के अधिकारियों से CCTV फुटेज की मांग कर रही हैं। अभी तक उस कॉम्पलेक्स से केवल एक सफद मर्सडीज ही ED नेअपने कब्जे में ली है और बाकी 4 लग्जरी कारों की तलाश की जा रही है और इसके साथ ही साथ अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया इलाके में मौजूदा कॉम्पलेक्स से भी CCTV फुटेज ED ने मांगी है।
आपको बता दें कि ED की नजर में पार्थ चटर्जी की एक और दोस्त के पासपोर्ट से मलेशिया जाने की जानकारी मिली है। वह क्यों मलेशिया गयी थी। इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। ED उनके दोस्त के पासपोर्ट उनकी फोटो सहित अन्य कागजात को इकट्ठा कर रही हे। ED इस बात की जानकारी जुटा रही है कि क्या मलेशिया घूमना सिर्फ एक बहाना था ताकि पैसे का मलेशिया में ठिकाने लगाया जा सके।
गौरतलब है कि ED ने चिनार पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की नजदीकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से जुडे एक अन्य अपार्टमेंट पर गुरूवार की देर शाम छापा मारा था। ED ने अर्पिता मुखर्जी के एक फ्लैट से करीब 28 करोड़ रूपये नगदी बरामद करने के एक दिन बाद इस फ्लैट पर छापा मारा।ED ने स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया है पिछले हफ्ते कोलकाता में उसके एक और फ्लैट से ED ने 21 करोड़ रूपये से अधिक ज्यादा की बेहिसाब नगदी जब्त की थी।
ED के एक अधिकारी ने गुरूवार को कहा था कि यह अपार्टमेंट अर्पिता मुखर्जी का है और हमें शक है कि उसके अन्य फ्लैट्स की तरह, यहां भी कैश हो सकता है। हम पड़ोसियों से बात कर रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यहां किस तरह की गतिविधियां की गयी है।
