GWALIOR में फूलबाग चौपाटी की तर्ज पर शहर में दो और चौपाटी विकसित की जाएंगी

ग्वालियर. फूलबाग चौपाटी की तर्ज पर शहर में दो और चौपाटी विकसित की जाएंगी। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने दो नई चौपाटी के लिए स्थान की खोज शुरू कर दी है। ग्वालियर विधानसभा में स्थान इंटक मैदान में तय हो चुका है, जबकि मुरार क्षेत्र में जगह नहीं मिल पा रही है। हालांकि स्मार्ट सिटी के अफसर जगह की तलाश जारी रखे हैं। स्मार्ट सिटी जल्दी ही इंटक मैदान में चौपाटी बनाने का टेंडर अपलोड करने जा रही है। ये करीब 1.50 से दो करोड़ रुपए की राशि का होगा। पहले फूलबाग चौपाटी पर ठेले लगा करते थे। स्मार्ट सिटी योजना के तहत यहां बाजार विकसित करना था। इसे ध्यान में रखकर सुंदर चौपाटी बनाई गई है। हालाकि यहां जिन्हें दुकानें दी गई हैं। उनमें से कुछ ने ठेके पर दुकानें लगा रखी हैं।

60 दुकानें बनाने की योजना
स्मार्ट सिटी को उपनगर ग्वालियर में इंटक मैदान में जगह उपलब्ध हो गई है। यहां हाल में ही सब्जी मंडी को शिफ्ट किया गया था। यहां काफी जगह है। स्मार्ट सिटी यहां करीब 60 से 70 दुकानें बनाने की प्लानिंग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *