मुरैना में कांग्रेसियों को थाने में बैठाया, थाने पर पहुंचे कांग्रेसी और लगाये नारे, ASP से मिले तब पुलिस ने दबाव में छोड़ा

मुरैना. पुलिस पर कांग्रेसियों ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पक्षपात करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चुनाव शुरू होते ही कांग्रेस के 2 दर्जन प्रत्याशियों के लोगों को पकड़कर कोतवाली थाने में बैठा लिया। इस पर कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर व जिलाध्यक्ष समेत सभी थाने पर पहुंचे तथा उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, भाजपा व जिला प्रशासन के खिलाु नारेबाजी की और इसके बाद तत्काल कांग्रेस के मुरैना से विधायक राकेश मावई मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने मीडिया को बुलाकर अपनी बात बताई। इसके बाद सभी एक जुट होकर एएसपी रायसिंहस नरवरिया के पास पहुंचे तथा उनसे थाने में बैठा कर ले गये। कांग्रेसी कार्यकर्त्ता को तुरंत छोड़ने को कहा। विधायक व सभी कांग्रेसियों के एकजुट होने से पुलिस दबाव में आ गयी और पुलिस ने तुरंत छोड़ दिया।
केन्द्रीय मंत्री के इशारे पर बैठाया
विधायक राकेश मावई ने इस अवसर पर कहा है कि भाजपा के केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने मंगलवार की रात कलेक्टर व एसपी की बैठक ली थी। बैठक के दौरान कहा गया कि किसी भी तरह से भाजपा की महापौर पद प्रत्याशी की सीट को निकलवाने का प्रयास करें। इस पर एसपी ने मतदान के दौरान प्रत्याशियों के परिजनों व कार्यकर्त्ता को जबरन पकड़ कर थाने में बैठा लिया गया जिससे कि वह मतदान में गड़बडि़यों का विरोध न कर सकें।

विपक्ष का काम है विरोध करना
हमने सुरक्षा के चलते सभी प्रत्याशियों के लोगों को थाने में बैठाया था। अकेले कांग्रेस की बात नहीं है। जहां तक विरोध की बात है तो कांग्रेसियों का हक है विरोध करना।

आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक, मुरैना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *