ग्वालियर में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 9 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 27 हुए

ग्वालियर. कोरोना एक बार फिर से बढ़ने लगा है। बुधवार को कुल 183 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 9 मरीजों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 67459 पहुंच गई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या अब 27 पर पहुंच गई है। कोरोना की चौथी लहर में अब तक 293 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से एक मरीज की मौत हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले 19 मई को 13 संक्रमित निकले थे।

मंत्री का फिर लिया सैंपल
जिला अस्पताल की टीम ने बुधवार को ऊर्जा मंत्री के बंगले पर जाकर उनका कोरोना के लिए सैंपल लिया है। इसकी रिपोर्ट गुरुवार को आएगी। ऊर्जा मंत्री को राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने जाना है। इसके लिए उन्होंने अपना सैंपल कराया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कुछ दिन पहले अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर के स्टाफ को सैंपल दिया था जिसकी रिपोर्ट उन्होंने बुधवार को सीएमएचओ कार्यालय भेजी। इस आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सूची में शामिल किया है। 10 जुलाई को ऊर्जा मंत्री ने सोशल मीडिया पर खुद को कोरोना होने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *