अंतरिक्ष से मिलेगी 5जी सर्विस
नई दिल्ली. देश में 5जी नेटवर्क जल्द ही लांच होने वाला है। 3जी से 4जी और 5जी तक पहुंचते -पहुंचते टेलीकॉम सेक्टर में कई बदलाव हो गये हैं। पिछले एक दशक में प्रायवेट कंपनियों और ग्रुप्स की एंट्री के बाद टेलीकॉम सेक्टर तेजी से बदल रहा है। बदलाव अच्छी दिशा में हो रहा है। सेक्टर हर दिन नई टेक्नोलॉजी का जोड़ रहा हे।
दुनियाभर की सरकारें भी इसक्षेत्र को अधिक से अधिक विकसित करने के लिये पॉलिसी में बदलाव कर रही है। पॉलिसी के आसान होने से सेक्टर में नये प्लेयर्स की एंट्री होगी और नयी टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इस दशक के अंत तक 5जी में काफी ग्रोथ हो सकती है। हालांकि 5जी सिर्फ जमीन तक नहीं बल्कि स्पेस में भी पहुंच जायेगा। जल्द ही हमें यह टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।
अंतरिक्ष से मिलेगा 5G नेटवर्क
टेक इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम अंतरिक्ष से 5G को रियलिटी बनाने में लगे हुए है। इस लिस्ट में Qualcomm, Ericsson के साथ Thales तक शामिल है। Thales एक फ्रेंच एयरोस्पेस कंपनी है, जिसने 5G कनेक्टिविटी सॉल्यूशन को डेवलप और टेस्ट करने के लिए इन कंपनियों से हाथ मिलाया है।
