बाल भवन सुबह 6 से 9 बजे तक विप्रा संगनियो ने किया सामूहिक योग
ग्वालियर- विश्व योग दिवस के इस मौके पे कार्यक्रम में सहभागी बनी बहिनों को ये प्रण दिलाया कि वो आज से और अभी से अपने शरीर, मस्तिष्क और आत्मा का ध्यान प्रतिदिन योग द्वारा करेंगे । यह मानना है की यदि किसी भी व्यक्ति का शरीर अच्छा रहता है तो वह अच्छा सोच पाता है।
ये शरीर वो मंदिर है जिसमें आपकी आत्मा का वास होता है, इसका ध्यान रखना हमारे लिए अत्यन्त आवश्यक है । कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिभा चतुर्वेदी,सचिव श्रीमति डा. राजरानी शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमति ज्योति शर्मा, रेनू उपमन्यु, श्रीमति कल्पना शर्मा,श्रीमति सीमा दुबे,श्रीमति गीता शर्मा आदि विप्रा संगनिया उपस्थित रही ।
