चुनाव में खपाने के लिये ले जा रहे 5 लाख रूपये की अंग्रेजी शराब व बीयर को किया जप्त

ग्वालियर- पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब का परिवहन करने वालों तथा बैचने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत गायत्री विहार कालोनी में एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान में अवैध शराब एकत्रित की जा रही।

गायत्री विहार स्थित जे-416 मकान पर कार्यवाही करने हेतु मौके पर पहुंची। सीएसपी मुरार एवं सीएसपी महाराजपुरा के नेतृत्व में गई पुलिस टीम द्वारा गायत्री विहार में मकान की तलाषी ली गई तो मकान के अन्दर एक कमरे मेें रखे कार्टूनों में मैकडॉबल की 228 बोतल, मैकडॉबल की अद्दी 480 बोतल, प्लेटीनम बीयर की 288 केन, टूबोर्ग बीयर की 144 केन रखी मिली, जिसकी कुल कीमत लगभग 05 लाख रूपये है, जिसे विधिवत् जप्त किया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मकान मालिक स्वयं अपनी महिंद्रा थार गाड़ी से अवैध शराब का परिवहन का नगरीय निकाय चुनाव में खपाने के लिय घर में एकत्रित कर रहा था, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया है। जिसकी पुलिस टीम द्वारा तलाष की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *