MP में 3 महीने में तीसरा शराब कांड, 13 मौतें
देवास. मध्य प्रदेश में तीन महीने के भीतर तीसरा शराब कांड सामने आया है। सागर के बाद देवास मे जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत का दावा किया गया है। चंदाना और बिंजाना गांव में 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच 13 मजदूरों की जान गई। 10 मृतकों के परिजन जहरीली और बिंजाना गांव में 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच 13 मजदूरों की जान गई। 10 मृतकों के परिजन जहरीली शराब को मोज की वजह बता रहे है। परिजन का आरोप है कि शराब पीने के बाद पहले लोगों की आंखों की रोशनी चली गई फिर उनकी जान चली गई। वहीं प्रशासन का कहना है कि ज्यादा शराब पीने से मौतें हुई है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने उनसे कहा कि इनकी मौत पानी की वजह से हुईहै। वहीं ग्रामीणों का सवाल है कि सिर्फ शराब पीने वालों की ही मौत क्यों हुई। पानी तो महिलाएं और बच्चों ने भी पीया। उन्हें कुछ क्यों नहीं हुआ। जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर चंदाना में 9 लोगों की मौत हुई जबकि पडोसी बिंजाना में 4 लोगों ने दम तोडा, जिसमें मृतकों में ज्यादातर मजदूर थे।
ग्रामीण ने शराब बेचने के लिए ठेकेदार की अनुमति बताई
परिजन और ग्रामीणों के अनुसार मृतक चंदाना के विंदू जायसवाल और विष्णु जायसवाल से शराब खरीदते थे और दोनों फरार है। दोनों शराब बेचने के लिए ठेकेदार की अनुमति होने की बात कहते थे। इस व्यवस्था को डायरी सिस्टम बताया जा रहा है जिसमें शराब बिक्री का हिसाब डायरी में रखा जाता है।
