MP को मिल सकती है पहली महिला DGP, नवंबर के पहले सप्ताह में फैसले की संभावना
भोपाल. मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे है। नए पुलिस मुखिया की तलाश के लिए राज्य सरकार ने 12 वरिष्श आईपीएस अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार नवंबर के पहले हफ्ते में दिलली में संघ लोक सेवा आयोग की उच्चस्तरीय बैठक होने जा रही है। बैठक में तीन अफसरों का फाइनल पैनल तय होगा और माना जा रहा है कि उसी दिन मध्य प्रदेश के नए डीजीपी के नाम का ऐलान भी कर दिया जाएगा।

प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (डीजी, होमगार्ड)
यदि मुख्यमंत्री मोहन यादव उनके नाम पर मुहर लगाते है तो वे मध्य प्रदेश की पहली महिला डीजीपी बनकर इतिहास रचेंगी। उनका रिटायरमेंट फरवरी 2028 में है। सुप्रीम कोर्ट के 2 साल के अनिवार्य कार्यकाल के नियम के तहत डीजीपी बनने पर वे नवंबर 2029 तक पद पर रहेंगी। उनके कार्यकाल में उज्जैन सिंहस्थ, विधानसभा और लोकसभा चुनाव पडेंगे।
वरूण कपूर (डीजी, जेल)
वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर है। इनका रिटायरमेंश्ट मई 2027 में है लेकिन डीजीपी बनने पर इनका कार्यकाल नवंबर 2028 तक रहेगा। इनके कार्यकाल में उज्जैन सिंहस्थ और राज्य का अगला विधानसभा चुनाव पडेगा।
उपेंद्र जैन (डीजी, ईओडब्ल्यू)
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ का लंबर अनुभव इनके पक्ष में जाता है। इनका रिटायरमेंट अगस्त 2027 में है और डीजीपी पद पर चयन होने पर इनका कार्यकाल नवंबर 2029 तक चलेगा। यानी इनके भी कार्यकाल में उज्जैन सिंहस्थ, विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनाव पडेंगे।
