बिना किसी सर्जिकल स्ट्राइक जल्द ही सारा कश्मीर हमारा होगा-केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह

नई दिल्ली. भाजपा की तरफ से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। गाजियाबाद में हुए कार्यक्रम में सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने भी हिस्सा लिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही सारा कश्मीर हमारा होगा और इसके लिए किसी सर्जिकल स्ट्राइक की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अभी तमाम ऐसे बहुत तरीके है जिनके माध्यम से समूचे कश्मीर पर भारत का हक होगा और वह भारत का हिस्सा होगा।

कश्मीर पर पूरा हक भारत का होगा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद कश्मीर में बड़ा बदलाव हुआ है और अब आने वाले समय में कश्मीर पर पूरा हक भारत का होगा। उन्होंने कहा कि पूरे कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाने के लिए किसी सर्जिकल स्ट्राइक की आवश्यकता नहीं होगी। अभी तमाम ऐसे बहुत तरीके हैं। जिनके माध्यम से समूचे कश्मीर पर भारत का हक होगा और वह भारत का हिस्सा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *