50 फीट गहरी खाई में बस गिरने से 6 की मौत और 22 घायल यात्री, इंदौर से खंडवा जा रही थी बस

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सड़क पर जाम भी लग गया।

इंदौर. सिमरोलद थाना क्षेत्र में एक यात्री बस 40 फीट गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि 22 यात्री घायल हो गये हैं। घटनास्थल पर बस में दबे यात्रियों को निकालने का काम चल रहा है। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसा बताया जा रहा है बस में लगभग 50-60 लोग सवार थे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
क्या है पूरा मामला
हादसे के वक्त बस तेज स्पीड में थी। ओवर टेक के चक्कर में हादसा हुआ है। 10 घायलों को इंदौर के अस्पताल लाया गया है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। जानकारी के मुताबिक बस भैरव घाट के पास 50 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गई। बस पूरी तरह उलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंदौर से 4 एंबुलेंस भी घटनास्थल भेजी गई हैं। घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि बस में 50 से 60 लोग मौजूद थे। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कलेक्टर मनीष सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसा खंडवा रोड पर सिमरोल के आगे घाट सेक्शन में हुआ है। बस काफी ऊंचाई से गिरी है।

हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा कैसे हुआ
शाम के लगभग 4 बजे होंगे और बड़वाह से इन्दौर मोटरसाईकिल से जा रहा था। अभी सिमरोल घाट पहुंचा ही था। इन्दौर की ओर से बस सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही थी। सिमरोल घाट का एक मोड पर 100 से 150 मीटर दूर रहा होगा। तभी तेज रफ्तार बस टर्न पर आते ही खाई में गिर गयी। कुछ देर में लोगों के चीखने और बचाओ, हमें निकालो और कराहने की आवाजें आने लगी। मैंने तुरंत बाइक को सड़क किनारे रोक कर इमरजेंसी एम्बूलेंस 108 को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर लगभग 10 मिनट रूका। इसके बाद इन्दौर के लिये रवाना हुआ।

घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।
मृतकों को 4-4 लाख रूपये का मुआवजा
सीएम ने घटना में मृतकों 4-4 लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है और साथ ही, घायलों का निःशुल्क उपचार की बात भी कहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *