नीट की तैयारी कर रही छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी ने रिश्तेदारों को भेजे अश्लील वीडियो

ग्वालियर. नीट की तैयारी कर रही 12वीं की छात्रा के साथ उसके इंस्टाग्राम दोस्त ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया है। आरोपी उसे कोचिंग छोड़ने के बजाये होटल ले गया औरउसने वहां ले जा कर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिये। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
7 दिवस पूर्व आरोपी ने आखिरी बार छात्रा को होटल बुलाकर दुष्कर्म किया था, मामला तब सामने आया, जब उसने छात्रा के न्यूड वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेजने शुरू कर दिये। घटना के बाद छात्रा ने बदनामी के डर कोचिंग पढ़ने के लिये जाना बंदकर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर गोला का मंदिर थाने में पुलिस ने शुक्रवार की रात को एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर फोर्ट से होटल ले गया
गेला का मंदिनर थाना इलाका निवासी 17 वर्षीयकिशोरी 12वीं की स्टूडेंट है। नीट की तैयारी कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि लगभग 1 साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान आरूष मिश्रा नामक युवक से हुई थी। चर्चा बढ़ने के साथ दोनों में दोस्ती हो गयी। 11 फरवरी 2026 को छात्रा प्रतिदिन की तरह कोचिंग जाने के लिये घर से निकली थी। कॉलोनी के बाहर आरूष मिश्रा और घूमने के बहाने उसे ग्वालियर किले ले गया। वहां से लौटते समय छात्रा ने कोचिंग छोड़ने के लिये कहा तो आरोपी से टंकी तिराहे स्थित दीप होटल ले गया। आरोप है कि वहां जान से मारने की धमकी देकर उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और चोरी छिपे अश्लील वीडियो बना लिये।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण
घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया या उससे मिलने नहीं आई, तो वह अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा।इस डर से छात्रा ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। आरोपी वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। एफआईआर दर्ज होने से सात दिन पहले भी उसने छात्रा को होटल बुलाकर दुष्कर्म किया था।
रिश्तेदारों को भेजे वीडियो, तब सामने आया मामला
आरोपी ने तीन-चार दिन पहले छात्रा के मामा और चाचा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील वीडियो भेज दिए। रिश्तेदारों ने इसकी जानकारी छात्रा के पिता को दी। इसके बाद परिजन ने छात्रा से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। घटना के बाद छात्रा मानसिक रूप से परेशान और डरी हुई है। उसने कोचिंग जाना बंद कर दिया है। परिजन उसे समझाने और संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के अनुसार, नाबालिग छात्रा की शिकायत पर आरोपी आरुष मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट (POCSO) और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *