दो विमान आसमान में टकराने से 4 पायलटों की मौत
नई दिल्ली. 23 अक्टूबर की दोपहर लगभग 3.51 बजे फिलीपीन्स एयरफोर्स के लिये एक दुःखद दिन बन गया। लिपान सिटी बातांगास प्रांत स्थित फर्नाडो एयरबेस पर 2 एसएफ-260 ट्रेनर विमान ट्रेनिंग फ्लाइट के बीच हवा में टकरा गये। दोनों विमान बेस की परिधि के अन्दर ही गिरे। जिसमें 4 पायलटों की मौत हो गयी। पीएएफ ने शनिवार को आधिकारिक पुष्टि की ओर गहरा शोक व्यक्त किया। तत्काल रेस्पॉन्स टीमें भेजी गयी। सुरक्षा और परिवारों की सहायता से प्राथमिकता बताई गयी। सभी एसएफ -260 विमानों को सावधानी के तौर पर ग्राउंडेड कर दिया गया है। जांच चल रही है। परिवारों ने निजता का सम्मान करने की अपील की है।
यह घटना ट्रेनिंग मिशन के बीच में हुई है। स्थानीय मीडिया ने मिड-एयरकॉलिजन की बात कहीं। बेस के अंदर गिरने से बाहरी नुकसान नहीं हुआ। पीएएफ प्रवक्ता ऑल्विन जे कैपिंगुइयन ने बताया कि घटना के तत्काल बाद इमरजेंसी उपाय सक्रिय किये गये। सुरक्षा और कल्याण प्राथमिकता बनी रहीं।
