कार्बाइड गन बनाने और बेचने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सिरोल क्षेत्र 58 गन व मुरार की दो दुकानों से 08 गन जप्त

ग्वालियर, – दीपावली एवं आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्वालियर पुलिस द्वारा कार्बाइड गन के अवैध निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीमें हार्डवेयर की दुकानों, फैब्रिकेशन यूनिट्स तथा कैल्शियम कार्बाइड बेचने वाले प्रतिष्ठानों की लगातार जांच कर रही हैं। इसी अभियान के दौरान सिरोल क्षेत्र में कार्बाइड गन बनाने वाले कारखाने तथा मुरार क्षेत्र में दो दुकानों पर कार्रवाई की गई।
मौके पर पहुंचे एसएसपी, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
कारखाने में बड़ी मात्रा में बेचने के लिए गन तैयार किए जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंहतत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कारखाने का निरीक्षण कर तैयार सभी गन एवं अन्य सामग्री के संबंध में जानकारी ली तथा थाना प्रभारी सिरोल को संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुरार में दो दुकानों से 08 गन जप्त
थाना मुरार पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीमों ने घासमण्डी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दुकानदार अनिल झा पुत्र रामस्वरूप झा, निवासी घासमण्डी, थाना मुरार की दुकान से बेचने के लिए तैयार की गईं 06 गन जप्त कीं। वहीं, क्षेत्र के ही अन्य दुकानदार काले खान की दुकान से 02 गन जप्त की गईं। दोनों दुकानदारों को अभिरक्षा में लेकर उनके विरुद्ध थाना मुरार में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *