RO प्लांट संचालक पर 6 बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी हटाने पर हुआ था झगड़ा

ग्वालियर. गाड़ी हटाने के विवाद के चलते बदमाश युवकों द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश एक RO  प्लांट क मालिक को निशाना बनाते हुए अवैध हथियारों से फायरिंग कर पथराव कर वहां से भाग निकले बदमाशों की फायरिंग करने की यह घटना प्लांट के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी। फायरिंग की खबर लगते ही पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची जहां जांच पड़ताल कर पुलिस ने बदमाश युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के पीतमपुर कॉलोनी में शक्ति RO प्लांट के सामने गाड़ी रखने को लेकर प्लांट के संचालक अभिषेक कुशवाहा की गाड़ी हटाने को लेकर 17 जून को कुछ युवकों से विवाद हो गया था लेकिन युवक संचालक को धमकी देकर गया था कि उसे देख लेगा वही 18 जून को युवक अवैध हथियार लेकर अपने पांच अन्य साथियों के साथ प्लांट के बाहर पहुंच कर गाली गलौज कर विवाद करने लगा प्लांट के मालिक अभिषेक ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों युवकों ने हथियार निकाल कर एक के बाद एक तीन से चार फायर ठोक दिए साथी पथराव कर वहां से भाग निकले। वहीं फायरिंग की यह घटना प्लांट के बाहर लगे CCTV  कैमरे में कैद हो गई जिसकी सूचना प्लांट के मालिक अभिषेक कुशवाहा ने तत्काल पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल कर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर Cctv फुटेज के आधार पर बदमाशों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

बदमाश जल्द पुलिस की हिरासत में होंगे
सीएसपी मुनीश राजौरिया ने बताया है कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले बदमाश युवकों के लाभ प्रकरण में एफआइआर दर्ज कर ली गयी है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *